संविधान बचाने का अंतिम कदम..

"अभिव्यक्ति"----
Komal Ahirwar🎤मूकनायक 
भारत के इस लोकसभा चुनाव में दलित विरोधी मनुवादी नेता बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के चरणों में नाक रगड़ने लाइन क्यों लगाए है.. आखिर गीता रामायण को छोड़कर संविधान को गले में क्यों लटकाये क्यों घूम रहे है..  जिनकी "जय भीम और जय फुले कहने में हलक से जबान निकलती थी.. आज वह नेता "जय जय भीम" क्यों चिल्ला रहे है..
क़ल तक जो बाबा साहेब  अम्बेडकर की प्रतिमा तुड़वाते थे और काला मुँह करवाते थे.. और सदन में आरक्षण को खत्म करने का दावा करते थे.. आखिर इन गिरगिटो ने भगवा से नीला रंग कैसे धारण कर लिया..? 
बहुजन समाज के पढ़े लिखें लोग तो समझ रहे है..पर ये सभी जिग्नेश मेवाणी, रितु अम्बेडकर, महमूद पराचा, भानुप्रताप, प्रशांतभूषण या लक्ष्मण यादव का कलेजा लेकर पैदा तो  नहीं हुये ना ही रवीश कुमार जैसी बेबाकी उनके पास है.. ये सभी  पढ़े लिखें लोग..किसी ना किसी मजबूरी..या कोई ना कोई महत्वकांक्षा लेकर बीबीयो के पल्लू में छिपे है.. जो क़ल अपनी ही औलाद से अपमानित होंगे..क्योंकि ये अपनी लालच और जेल के डर से संविधान खत्म करने वाला का षड्यंत्र अपने बच्चों के सामने उजागर नहीं कर सकते ..उल्टे संविधान खत्म करने वाली भाजपा का प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे है..
     ये बाबा साहेब अम्बेडकर के अंतिम संदेश को भूल गये... ये भूल गये ज़ब उन्होंने दर्द भरे शब्दों में कहाँ था..
"मेरे बच्चों मैंने जीवन भर अनेको दुखो और कठनाइयों को सहन कर इस कारवा को यहाँ तक ला पाया हूँ.. अगर मेरे इस क़ारवा को आगे ना ले जा सको तो इसे पीछे भी नहीं आने देना.. इसको यही छोड़ देना."


यह कारवा  कुछ और नहीं "भारत का संविधान" है जिसने आपके हजारों वर्षो की ग़ुलामी खत्म कर सामाजिक आर्थिक न्याय और राजनैतिक क्षेत्र में समानता का अधिकार दिया था.
मेरा कर्तव्य आपको सतर्क करना सो मै कर रहा हूँ.. आज भाजपा आपकी वोट लेने..संविधान और आरक्षण को बचाने की वकालत कर रही है.. वह आपके वोट  से ही आपके संविधान को खत्म करेगी और  भारत में लोकतंत्र खत्म कर मनुस्मृती के अनुसार राजतंत्र लागू करेगी... जिसका संकेत भाजपा ने नये संसद में सेंगुल (दंडकाय) स्थापित कर दे दिया था... जो आप लोग नहीं समझे.. जो RSS के शताब्दी वर्ष 2025को राजतंत्र की व्यवस्था लागू करने की और इशारा था अगर भाजपा पुनः सत्ता में आती है तो बहुजन समाज को यथावत फिर "शूद्र " बना दिया जायेगा.. और आप जानते शूद्र शासन नहीं गुलामी  दी जाती है.... 
बहुजन समाज के युवा शायद नहीं जानते होंगे.. की यह लोकसभा चुनाव भारत का अंतिम चुनाव होगा.. 
मेरे प्यारे युवाओं को किसी भी शेक्षिण संस्था में ये नहीं पढ़ाया गया होगा की आपको वोट देने के अधिकार के लिए बाबा साहेब ने चार चार  बच्चों और जवान पत्नी कुर्बानी दी.. तब तुम्हे गुलाम से राजा बनने और बनाने की शक्ति मिली . पर दुःख होता है ज़ब हमारे ही युवा साथी मनुवादीयो के चंगुल में फंस कर  बाबा साहेब अम्बेडकर के दिए संविधान को खत्म करने उनका सहयोग  जान हथेली पर रखकर कर रहे है जिसमें  बहुजन समाज के युवाओं का आरक्षण और वोट देने का अधिकार सुनहरे अक्षरों में लिखा है..
हमारे युवा भाजपा के  षड़यंत्र को नहीं समझ पा रहे ज़ब तक धर्म और अंधभक्ति का चश्मा उतरेगा.. तभी तक ये गुलाम बन चुके होंगे.. फिर इन्हे आजाद करने कोई अम्बेडकर या कांशीराम नहीं आएगा.. ना ही देश के प्रत्येक नागरिक को आजादी देने वाला संविधान बचेगा..
साथी मै अपना फर्ज निभा रहा हूँ.. और बाबा साहेब के पदचिन्हो पर चलकर.. बहुजन समाज को याद दिला दू कि जिस भाजपा ने संविधान के टुकड़े टुकड़े कर दिया..
चाहे वह SC/ST Act में संशोधन कर किया हो..
चाहे OBC का आरक्षण खत्म कर किया हो..
चाहे उत्तराखंड में "समान नागरिक संहिता"लागू कर किया हो..या निजीकरण कर सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज का आरक्षण खत्म कर किये हो.. 
आज वही संविधान विरोधी मोदी संविधान की रक्षा करने की बात कर रहा.... "जो बाबा साहेब का अपमान कर कह रहा है..कि बाबा साहेब भी आ जाये तो..वह भी भारत के संविधान को बदल नहीं सकते.. इस घमड़ को आप लोगो को समझना होगा" 
आपको सभी को जानकारी दे दू..भाजपा और कॉग्रेस ने अब तक भारत के संविधान के 106 टुकड़े (सन 200 के अनुसार संशोधन )कर दिए है ..भाजपा और कॉग्रेस दोनों दल बहुजन समाज के विरोधी है.. भाजपा सामने से सीने में खंजर घोपता है तो.. कॉग्रेस बहुजनो कि हिरैशी बनकर पीछे से पीठ में खंजर घोपता है.. एक नागनाथ है तो एक सांपनाथ है...ये दोनों बहुजन समाज डसने का काम कर रहे है..!
ये अगर बहुजनो के हितैषी होते तो कांशीराम साहब को बहुजन समाज पार्टी का गठन नहीं करना पढ़ता.. मान्यवर कांशीराम साहब का उद्देश्य था बहुजन समाज को इस देश का हुकमरान बनाना और उन्होंने शोषल इंजिनिरिग के दम पर बसपा को चार चार बार उत्तर प्रदेश कि गद्दी पर बैठाया..और आज वह होते तो दिल्ली कि गद्दी का रंग भगवा नहीं नीला  होता.. PM मोदी नहीं मायावती होती.. 
पर आज कांशीराम साहब के जीवन भर के संघर्षो का फायदा बहुजनो को नहीं बल्कि  मायावती जी और उनके भाई भतीजे को मिला.. आज पूरा बहुजन समाज बहिन जी और बसपा से बाबा साहेब के संविधान को बचाने कि आस लगाए बैठा था..पर इन्हे भी भाजपा ने अपने चंगुल में फ़सा लिया और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को सत्ता पर काबिज करने का काम शुरू कर दिया.. कुछ मायाभक्तो को बुरा जरूर लग रहा होगा..तो मै उन्ही से पूछता हूँ.. ज़ब बसपा के संविधान में उपचुनाव लड़ाना नियम नहीं था तभी तो मध्यप्रदेश में 28सीटों पर चुनाव लड़ाकर कॉग्रेस का वोट काटकर मध्यप्रदेश में भाजपा  को क्यों जिताया.. अगर बसपा का संविधान बदल दिया गया था और बसपा उपचुनाव लड़ाने सक्षम हो गईं थी तो UP के 11एमएलसी के उपचुनाव में चुनाव क्यों नहीं लड़ाया..? और अगर मध्यप्रदेश में ही उप चुनाव लड़ाने कि प्रतिज्ञा ले ली थी...तो 3विधानसभा और एक लोकसभा पर उपचुनाव क्यों  नहीं लड़ाया.. इन दोनों प्रश्नों का उत्तर है.. यह है कि उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भाजपा कि सरकार थी.. वहाँ कॉग्रेस के वोट को बाटने कि जरूरत नहीं थी.. और कितने उदाहरण दू कि बसपा आज भाजपा कि बी टीम बनकर संविधान खत्म कर रही है...
बहिन जी को भाई भतीजे कि चाह ने पूरे बहुजन समाज पर घुटनो पर खड़ा कर दिया.. जिसका सम्पूर्ण फायदा चंद्रशेखर रावण ने उठाया, पहले बसपा कॉग्रेस और समाजवादी पार्टी का वोट काटती थी अब बहुजनो का वोट काटने भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी भी तैयार हो गई और बहुजनो कि फूट का फायदा सबसे अधिक भाजपा ने उठाया और चार चार बार सत्ता में रहने वाली बसपा को एक सीट पर पहुँचा दिया..और कांशीराम साहब के मिशन को बहिन जी और चंदशेखर  हासिये पर ला दिया...और  अब फिर अलग अलग लोकसभा लड़कर बाबा साहेब के संविधान को को भाजपा के हाथो खत्म करवाएंगे..
बहुजन युवाओं के सम्राट चंद्रशेखर ने विधानसभा में लगभग 3800वोट रिकार्ड बनाया था अब देखना है लोकसभा कि नगीना सीट से भाजपा को कितने वोटो से जितवाते है..अब यहाँ चंदू के चंदाचोरो को मिर्ची लगेगी तो मै उन्हें नहीं बल्कि बहुजन समाज के उन युवाओं को रावण का असली चेहरा बता देना चाहता हूँ जो इस नकली अम्बेडकर वादी के चक्कर में अपना भविष्य जेलों में काटने तैयार हो रहे है..मै उन भोले भाले नदान युवाओं  को बली का बकरा बनने से बचाना चाहता हूँ.. जिनकी आँखों में चन्दू ने अम्बेडकरवाद का पर्दा डाल रखा है.. और इन्ही युवाओं कि वोट बटोरकर भाजपा को जिता कर संविधान खत्म करने का काम करेगा...इतिहास ज़ब ज़ब पढ़ा जायेगा तब तब संविधान के हत्यारो में रावण के साथ आप लोगो के भी नाम होंगे.. एवं वह चंदू है जो अपने ही कार्यकर्त्ता शैलेन्द्र अहिरवार को कुचल कर मारवा देता और उसे न्याय दिलाने के बदले Ti को फोन कर मृतक के माता पिता से FIR नहीं  होने देने धमकी..मौत पर राजनीति करने वाले ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को लड़कर मध्यप्रदेश में कॉग्रेस और उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी  का वोट काटकर दोनों प्रदेश में भाजपा कि सरकार बनवाई ... चंदू के दोनों प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय और सुनील वैरसिया भाजपा के मंत्रियों कि गाड़ीया 8माह से घुमाकर बहुजन युवाओं को सच्चाई और अम्बेडकर वाद पर्दा डाल कर के प्रत्येक कार्यक्रम के करोड़ो रूपये रावण को दे रहे है.. वही काम आज लोकसभा चुनाव में चंदू एंड कंपनी  UPऔर मध्यप्रदेश में भाजपा को जिताने का काम नहीं कर रहे होते तो आज.. भाजपा के विरोधी अरविन्द केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे जनसेवक जेल में नहीं सड़ रहे होते.. सोचो दोस्तों जिस अरविन्द केजरीवाल का आपराधिक रिकॉर्ड शून्य है वह जेल में है और जिन चंद्रशेखर रावण पर 90-90 केस और तीन तीन रसूका लगी हो  ऐसे अपराधी को भाजपा सरकार Y+सुरक्षा देने का फायदा समझे.. ताकि ये भाजपा के सरकारी गार्डो कि सुरक्षा ने इंडिया गठबंधन का वोट काटे और.. भाजपा को तीसरी बार सत्ता भेट करे.. इसके बाद भी अगर आ लोगो  कि ऑंखें नहीं खुली तो... तो अब मनुवादीयो कि ग़ुलामी करने कि तैयारी कर लो.. 🙏 अगर ग़ुलामी नहीं कर पाओगे तो जेल में मुख्तार अंसारी जैसे मरने तैयार हो जाओ.. फिर  तुम्हे बचाने  कोई चंदू नहीं आएगा...
अब दिमाग़ ने काम करना बंद कर दिया होगा कि आखिर हम संविधान और देश को कौन सी पार्टी बचायेगी.. तो मै अपना व्यक्तिगत मत दू तो.. आपकी एक वोट संविधान और देश को बचायेगी.. अगर आपकी वोट  देश और संविधान को बचाने में सक्षम नहीं होती तो.. मोदी और राहुल गाँधी हर मंच से आपके संविधान और आरक्षण को बचाने के गाना नहीं गाते.. इसलिए तुम अगर भाजपा को वोट दोगे तो  राजतन्त्र लाओगे जहाँ बहुजन समाज मनुवादीयो की सेवा करोगे.. और अगर आपने इंडिया गठबंधन (कॉग्रेस ) को वोट दिया तो लोकतंत्र की जीत होंगी जिससे आपका संविधान और आरक्षण बच जायेगा.. ज़ब कॉग्रेस संविधान बदलने या खत्म करने की बात करेगी तो आपके वोट में इतना दम है की इसे भी लात मार कर हर्ष से फर्श में ला सकते हो..
अंत में मै यही कहूँगा अगर बसपा या भीम आर्मी सत्ता के आस पास भी होती तो मै मनुवादी कॉग्रेस को वोट करने कभी नहीं कहता.. आप लोग जानते है भाजपा कॉग्रेस ने बहुजनो का कभी हित नहीं चाहा पर कॉग्रेस आज संविधान और आरक्षण बचाने की बात कर रही है.. बात तो भाजपा भी कर रही है.. पर आप लोगो को  जागरूक करना होगा की भाजपा  आपका वोट लेने गिरगिट की तरह रंग  बदल रही है.. इनकी झूठी घोषणाओ के षड्यंत्र से बहुजन समाज तक पहुँचाना होगा..  अगर  भाजपा से अपने वोट की रक्षा बहिन बेटी की तरह नहीं कर पाए तो.. ये आपका आखरी चुनाव होगा... अगर आप लोग भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते है जन जन तक मेरी अभिव्यक्ति को पहुंचाने का कार्य करे कि..बहुजन समाज का एक भी वोट किसी भी परिस्थिति में भाजपा में ना जा पाए.. क्योंकि आपके और मेरे पास वोट से तानाशाही को खत्म करने का आख़री रास्ता है.. भाजपा कि जीत के बाद मुस्लिम वर्ग से पहले अम्बेडकरवादियों को खत्म किया जायेगा या फिर जेल में सड़ने दिया जायेगा.. हमरा मारा जाना या जेल में सड़ना तय है.. पर जो बहुजन समाज के नेता भाजपा कि चमचागिरी में लीन है वह भूल रहे है कि हम सुरक्षित रहेगे तो इस गलत मानसिकता को अभी भूल जाये.. ना तुम सुरक्षित रहोगे ना तुम्हारे बच्चे सुरक्षित रहेंगे... किसी को कॉन्डोम कि तरह इस्तेमाल कर फेक दिया जायेगा तो किसी को चाय के डिस्पोजल कि तरह तोड़ मरोड़ कर सड़क पर फेक दिए जाओगे..भाजपा के खिलाफ वोट देने का अंतिम मौका है इसके बाद वोट देने का अधिकार ही नहीं..संविधान में दिए सभी अधिकार खत्म कर दिए जायेगे..क्योंकि  2024 के बाद देश बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान से नहीं मनुस्मृति से चलेगा.. मै जानता हूँ इस चुनाव के बाद....भाजपा मेरी हत्या करवा देगी या जेल भेज देगी.... पर मुझे चिंता नहीं क्योंकि ग़ुलामी से अच्छा है कि लड़कर देश और समाज को कुर्बानी दे... 
🙏जय भीम 🎤जय संविधान 🙏
विचारक ~ Komal Ahirwar🎤मूकनायक 
              प्रधान संपादक- "रानी दमयंती दीप "
============//==============//=========

Comments

Popular posts from this blog

दमोह विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिये आरक्षित की जाये

दमोह का गौरवशाली इतिहास

आज़ादी की लड़ाई में नारी शक्ति का योगदान