दमोह पुलिस अधीक्षक तेनीवार की तानाशाही खत्म हुई..

रानी दमयंती दीपप्रकाशक - Komal Ahirwar मूकनायक 

दमोह पुलिस अधीक्षक DR तेनीवार के कार्यकाल में दमोह जिले में हत्याओं बलात्कारो और चाकूँ बाजी का शैलाब आ गया था!ऊपर बैठे DGP और गृह मंत्री भी मूकदर्शक बने थे!

     अनुसूचित जाति के वर्ग के होने के बाद भी इनके कार्यकाल में सबसे अधिक हत्याये अनुसूचित जाति के लोगो की हुई! जिसमे सबसे दुःख देवरान हत्याकांड हुआ था देवरान में दिन दहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्याओ ने पूरे देश में सनसनी मचा दी दलित वर्ग को न्याय दिलाने राष्ट्रीय इस्तर के नेता आये पर आज तक उस पीड़ित परिवार को पूर्णतः न्याय नहीं दिला पाए! उल्टा DR तेनिवार को SP से DIG बना दिया! प्रमोशन के कारण दमोह में अपराध दोगुना बढ़ गया पहले आम आदमी की हत्याये होती थी!

        अब तो पुलिस की ही हत्या होने लगी SAF के आरक्षक सुरेन्द्र सिंह को उन्ही की चौकी के सामने पत्थरो से मार कर हत्या कर दी गई! पुलिस का डर आखिर अपराधीयों के दिलो दिमाग़ से कैसे गायब हो गया कोई भी नहीं समझ पाया!

      DR तेनिवार की तानाशाही इतनी बढ़ गई की जिस परिवार के सदस्यों की हत्या हो अगर वही न्याय मागने आबाज उठाई तो तेनिवार ने पीड़ित परिवार के ऊपर अनेको धाराओं के साथ मुकदमा कर दिया अगर पीड़ित परिवार के साथ समाज सेवी लोग खडे हो गये तो उनके ऊपर भी FIR कर भय फैलाया जिस से आज भी कोई समाज सेवक पीड़ित के पक्ष में पुलिस के विरोध में खड़ा n हो सके!

      जैसे ही SP तेनिवार के तबादले की सूचना मिली वैसे ही दमोह नागरिकों खुशी की लहार दौड़ गई, सब कह रहे मध्यप्रदेश शासन का SP तेनिवार को हटाने का सबसे अच्छा फैसला लिया गया! भाजपा के साथ विपक्ष में बैठी कांग्रेस भी खुशी मना रही है और तबादले के फैसले का स्वागत कर रही है!...

--------///-----------///------------///-----------///--------///--------




Comments

Popular posts from this blog

दमोह विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिये आरक्षित की जाये

दमोह का गौरवशाली इतिहास

आज़ादी की लड़ाई में नारी शक्ति का योगदान