मध्य प्रदेश सरकार को तुग़लकी फरमान को वापस लेते हुए कैबिनेट ने अध्यादेश वापस लिया एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टालेने का फैसला लिया।


रानी दमयंती दीप दमोह मध्यप्रदेश
प्रकाशक-कोमल अहिरवार "मूकनायक"

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर नया मोड़ आ गया है। कैबिनेट ने चुनाव निरस्त कराने को लेकर राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है। राज्यपाल प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव निरस्त करने के लिए निर्देश दे सकते हैं।


कैबिनेट ने पंचायत चुनाव निरस्त कराने को लेकर राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है।
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश पर 4/12/21को दबाब बनाकर एक तुग़लकी फ़रमान जारी करवाया था। जिसमे बार बार हाई कोर्ट के आदेश के पालन का बहाना लिया गया था हमे मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव करवाना अतिआवश्यक है और निर्वाचन आयोग ने भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव कराने का निर्णय लिया था जो बिना परिसीमन बिना आरक्षण एवं पंच/सरपंच जनपद सदस्य या जिला पंचायत सदस्य के रुटेशन की बिना लिया गया। 
जो गैर संवैधानिक था इसके विरोध में विपक्ष लोग हाई कोर्ट ही नही सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन वहाँ भी निर्वाचन आयोग की तरह न्याय व्यवस्था भी भाजपा सरकार के इशारों पर कठपुतली नाचती दिखी। निर्णय भी याचिका में मांगो के विरुद्ध OBC का आरक्षण समाप्त करने का दे दिया। इस निर्णय ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया जिलो में ही नही तहसीलों तक भाजपा सरकार के विरोध में एवं OBC के अधिकारों के लिए ज्ञापन देना शुरू हो गए। OBC के सम्मान में चंद्रशेखर रावण मैदान में
यहाँ तक कि भीम आर्मी औऱ आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण ने 2जनवरी को शिवराज सरकार को घेरने भोपाल आने कि घोषणा कर दी।इनके साथ OBC महासभा ही नही भारत के बहुजन समाज के सभी संगठन औऱ दल साथ आने को तैयार हो गये। अंदेशा लगाया जा रहा था कि यह आंदोलन उग्र औऱ 2अप्रैल2018 जैसा होगा।
2 अप्रैल जैसे आंदोलन के डर एवं लगभग 65%OBC वोट खिसकने के डर से शिवराज मामा ने चुनाव टालने राज्यपाल को पत्र लिख दिया और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के बहाने "चुनाव से महत्वपूर्ण हमारे प्रदेश की जनता की जाने जरूरी है। भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। अब ये कोई भी बहाना बना ले औऱ कभी भी चुनाव करा ले OBC वोट इनके पाले मे आने वाला नही है।
      "जब शिवराज डरता है कोरोना को आगे करता है"
---------------------------/////-----------------------------
रानी दमयंती दीप (दमोह मध्यप्रदेश) 
प्रकाशक-Komal Ahirwar मूकनायक


Comments

Popular posts from this blog

दमोह विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिये आरक्षित की जाये

दमोह का गौरवशाली इतिहास

आज़ादी की लड़ाई में नारी शक्ति का योगदान