ग्राम खमरिया निवासीयो ने जिला पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम हटा को ज्ञापन सौंपा।

Komal Ahirwar मूकनायक
"रानी दमयंती दीप" दमोह मध्यप्रदेश

हटा/ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरखेड़ा बैस की ग्राम खमरिया के ग्रामीणों ने हटा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल तथा एसडीएम हटा को डामलीकरण सड़क हेतु खमरिया से पटेरा तक के लिए ज्ञापन सौंपा
      ग्रामीणों का कहना है कि आजादी से अब तक हमारे गांव में पक्की सड़क नही बनी हैं जिससे हम लोगो की अनेक प्रकार की समस्या झेलनी पड़ती अगर बरसात में कोई बीमार हो जाए तो उसको चारपाई पर ले जाना पड़ता हैं।
 तथा स्कूली बच्चो के चार माह के लिए स्कूल जाना बन्द रहता है।

 खमरिया गांव के लोगो की मांग है
कि खमरिया से मुख्यमार्ग पटेरा तक डामलीकरण सड़क बनाई जाए इस मांग के ले लिये हम लोगो ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके है
मान. सीएम शिवराज सिंह चौहान जी
 को दिनांक 25/07/18
जनपद पंचायत सीईओ दिनांक 12/06/19
दमोह कलेक्टर दिनांक 19/03/20
तहसीलदार पटेरा दिनांक 13/06/19
और विधानसभा  व लोकसभा चुनाव बहिष्कार कर चुके फिर अब तक सड़क नही बनी हैं
यदि अब बरसात के डामलीकरण सड़क का निर्माण कार्य आरंभ नही हुआ तो दमोह कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन में रामकुमार कुशवाहा, हेमंत सम्राट कुशवाहा,  धरमदास, परम सिंह लोधी  सूरज, नोनेलाल, कमल आदि सभी ग्रामीण उपस्थित रहें

Comments

Popular posts from this blog

दमोह विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिये आरक्षित की जाये

दमोह का गौरवशाली इतिहास

आज़ादी की लड़ाई में नारी शक्ति का योगदान